फिर हुआ लॉकडाउन का उल्लंघन ,बंशीधर भगत ने नहीं लगाया मास्क
ABP Ganga | 31 Jul 2020 09:51 AM (IST)

कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने पर जोर दिया जा रहा है। मगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेताओं का इसका जरा भी ख्याल नहीं है। दरअसल फिल्म शूटिंग के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बंशीधर भगत ने ना तो मास्क लगाया और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा। इसके साथ ही इस तस्वीरें बंशीधर भगत के साथ मौजूद बाकी लोग भी लॉकडाउन के नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब बंशीधर भगत ने ये सब किया हो, ऐसे कई मौका आ चुके हैं, जब बंशीधर भगत ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया। मगर नियम तो सिर्फ विपक्ष के नेताओं और आम आदमी के लिए बने हैं।