हैवान Ram Bhawan के 'गंदे धंधे' का हर राज खुलेगा | Banda Child Abuse Case | ABP Ganga
ABP Ganga | 14 Jan 2021 10:37 PM (IST)

ये खबर आपके लिए इसलिए जरुरी है, क्योंकि अगर आपके बीच ही कोई ऐसा शैतान रह रहा है. जो आपके बच्चों का यौन शोषण कर रहा है और आपको इसके बारे में जानकारी ही नहीं है, तो आप सावधान हो जाइए. बांदा यौन शोषण मामले में ऐसा ही कुछ सामने आया है. मामले के मुख्य आरोपी रामभवन की जांच एम्स में डॉक्टर्स की टीम ने की है और इसके बाद एम्स के डॉक्टर्स की टीम आज चित्रकूट पहुंची है. जहां पर उन बच्चों का मेडिकल टेस्ट किया गया जो कि रामभवन के यौन शोषण का शिकार बने. जिला अस्पताल में बच्चों का ये मेडिकल टेस्ट किया गया है.आपको बता दें कि दो दिन पहले ही रामभवन पर एचआईवी पॉजिटिव होने के शक की वजह से दिल्ली एम्स में उसके कई तरह के मेडिकल टेस्ट कराए गए थे और उसका वॉयस सैंपल भी लिया गया था और इसके बाद आज यौन शोषण के पीड़ित बच्चों का भी टेस्ट कराया गया है. एम्स के 5 विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम ने बच्चों की आज जांच की है. जिसमें दो महिला डॉक्टर भी शामिल हैं. वहीं, इस मामले में सीबीआई मजिस्ट्रेट के सामने कुछ बच्चों के बयान भी दर्ज कराएगी. जिसके बाद आरोपी रामभवन पर शिकंजा और कसेगा फिलहाल ये तय माना जा रहा है. जहां एक ओर रामभवन ने जिन बच्चों का यौन शोषण किया उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया, तो दूसरी ओर सीबीआई के आलाधिकारी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि आरोपी रामभवन के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उसके कुछ ऐसे विदेशी दोस्तों का लिंक मिला है. जिनके साथ वो बच्चों के यौन शोषण के फोटो और वीडियो का आदान-प्रदान किया करता था.