हरिद्वार में सामूहिक रूप से छठ पूजा पर प्रतिबंध, प्रशासन की तरफ से निर्देश हुए जारी
ABP Ganga | 20 Nov 2020 09:51 AM (IST)

हरिद्वार में छठ पर्व पर रौनक नजर नहीं आ रही है। धर्मनगरी में जिला प्रशासन ने छठ पूजा के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके तहत हरकी पैड़ी समेत दूसरे गंगा घाटों पर छठ पूजा के आयोजन पर पाबंदी है। प्रशासन का आदेश है कि सभी श्रद्धालु अपने घरों में रहकर कोरोना से बचाव करते हुए छठ का पर्व मनाएंगे।
हरिद्वार