Panchayat Chunav ने कर दिया मजबूर, तोड़नी पड़ी कभी न शादी करने की कसम | Ballia
ABP Ganga | 03 Apr 2021 10:06 PM (IST)

प्रधान बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए बलिया के जितेंद्र कुमार सिंह ने जीवन भर शादी नहीं करने का संकल्प तोड़ दिया है. हुआ यूं कि जिस सीट से उन्हें चुनाव लड़ना था, जब वो महिला के लिए आरक्षित हो गई, तो उन्हें ब्रह्मचारी रहने की कसम तोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.