Baghpat: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दिल्ली के चार दोस्तों की मौत| ABPGanga
ABP Ganga | 09 Nov 2020 08:52 AM (IST)

बागपत में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. कार में सवार पांच लोग शामली जिले से दिल्ली लौट रहे थे. रास्ते में उनकी कार रमाला थाना क्षेत्र में डिवाइडर से जा टकराई. इस दर्दनाक हादसे में दिल्ली के रहने वाले चार दोस्तों की जान चली गई. ये हादसा दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हुआ. पुलिस ने कार को हाइवे से हटाया.