शीतकाल के लिए बंद हो गए बदरीनाथ धाम के कपाट
ABP Ganga | 20 Nov 2020 09:00 AM (IST)

Badrinath Yatra 2020 समुद्रतल से 10276 फीट की ऊंचाई पर स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार दोपहर बाद 3.35 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसी के साथ हिमालय की चारधाम यात्रा ने भी विराम ले लिया। कपाट बंदी के मौके पर आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।