आजम खान की पत्नी फातिमा का सरकार पर निशाना
manishn | 17 Aug 2019 05:28 PM (IST)

रामपुर से समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य सरकार पर हमला बोला है। ताजीन फातिमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमसफर रिजॉर्ट पर की गई प्रशासन की कार्यवाही को एक साजिश बताया। उन्होंने कहा प्रशासन की हर कार्यवाही एक साजिश है जो सरकार से मिलकर प्रशासन कर रहा है जिसके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे।