Azam Khan Released: जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान | Azam Khan Walks Out Of Jail
ABP News Bureau | 20 May 2022 08:27 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद समाजवादी पार्टी (Samajwadi) नेता आजम खान (Azam Khan) शुक्रवार को सीतापुर से जेल से बाहर आ गए. 27 महीनों से जेल में बंद आजम खान को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मंजूर होने के बाद कल ही रामपुर की एक विशेष अदालत ने आजम खान की रिहाई के लिए सीतापुर कारागार (Sitapur Jail) प्रशासन को पत्र (परवाना) भेज दिया था. दूसरी ओर आजम खान की रिहाई के दौरान सीतापुर जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. मिली जानकारी के अनुसार आजम खान, सीतापुर से सीधे रामपुर जाएंगे.