आजम खान की फिर फिसली जुबान, जया प्रदा पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
nancyb | 13 Apr 2019 12:06 PM (IST)

एक बार फिर सपा नेता और रामपुर से पार्टी प्रत्याशी आजम खान ने विवादित बयान दिया है। आजम खान ने कहा कि मैंने रामपुर में नाचने वाला स्कूल नहीं खोल रखा है। रामपुर से बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा का नाम लिए बैगर आजम खान ने उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मेरे मर जाने के बाद आप मुझे याद भी करोगे और अच्छा भी कहोगे। हाथ में कलम लेनी है या झाड़ू, बीजेपी वाले आपसे देश साफ करना चाहते है।