फिर दीपों से जगमग होगी अयोध्या | ABP GANGA
ABP Ganga | 24 Oct 2020 10:06 AM (IST)

अयोध्या में हर बार की तरह इस बार भी भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाने वाला है... जिसके लिए अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं... हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे... मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को इस बार का उत्सव यादगार बनाने के निर्देश दिए हैं.... अयोध्या में 12 से 16 नवंबर के बीच दीपोत्सव कार्यक्रम का आय़ोजन किया जाना है... हालांकि इस बार कोविड नियमों के तहत दीपोत्सव में भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी... और शासन ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर जिले के डीएम से पूरा खाका तलब किया है