अयोध्या : रंगभरी एकादशी से होली की शुरुआत
ABP News Bureau | 06 Mar 2020 09:18 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में संतों ने पहली बार होली खेली... रंगभरी एकादशी से अयोध्या में होली की शुरुआत हुई... इस मौके पर संतों ने मंदिर में जमकर रंग खेला... भगवान के साथ होली खेल कर साधू संत मग्न नजर आए... इस दौरान कई साधु संतों ने कलाबाजी और करतब भी दिखाए...अवधी लोकगीतों पर साधु संत मंदिरों में झूमते गाते दिखे... आपको बता दें कि अयोध्या में रंग भरी एकादशी से ही मंदिरों में होली शुरू हो जाती है... होलिका दहन तक पूरी अयोध्या फागुनी रंग में सराबोर हो जाती है... ख़ास अवसर पर निकलने वाले हनुमान गढ़ी के पवित्रनिशान के साथ नागा साधु सड़कों पर निकलता है...