अयोध्या : श्रीराम के लिए भक्तों ने खोला खजाना
ABP Ganga | 01 Aug 2020 10:06 AM (IST)

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि की घोषणा हुई.. तो दानदाताओं ने अपने खजाने भगवान राम के लिए खोल दिए.. लगातार भगवान राम के कोष में लोग दान कर रहे हैं.. इसी क्रम में चांदी की ईंटों के दान का भी सिलसिला शुरू हो गया है.. बीते दिनों लखनऊ के इंडियन बुलियन ज्वेलर्स ने भगवान राम को 35 किलो चांदी दान की थी.. उसी क्रम में 22 किलो चांदी की ईट रामलला के भूमि पूजन के मद्देनजर दान की गई और कल भी रामलला को 10 किलो चांदी दान मिली है और बस्ती के हरैया विधायक अजय सिंह ने भी अपने परिवार की तरफ से 15 किलो 300 ग्राम चांदी की शीला भगवान रामलला को दान की है.. उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को उनके आवास मणिराम दास छावनी पर जाकर 15 किलो 300 ग्राम की चांदी की ईंट रामलला को समर्पित की है..