अयोध्या : होली पर भाईचारे की अनोखी मिसाल
ABP News Bureau | 10 Mar 2020 10:52 AM (IST)

रंगों के इस उत्सव में पूरा देश जश्न में डूबा है.. रामनगरी अयोध्या में भी इस खास मौके पर साधु संतों ने होली खेली.. इस दौरान मंदिर के संतों ने होली के दिन मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को भी बुलाकर अनोखी मिसाल पेश की.. और उनके साथ होली खेली..रामलला के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास ने कहा कि ये आपसी सौहार्द का संदेश देता है कि भूमि विवाद की जीत में भी मुस्लिम पक्षकार हमारे साथ हैं..