Awadh Superfast: Yogi के मंत्री पर बरसे Kejriwal के मंत्री, बोले- वो कुश्ती लड़ने के लिए तैयार हैं
ABP Ganga | 24 Dec 2020 08:21 AM (IST)

सुपरफास्ट अंदाज में देखिए अवध की हर छोटी बड़ी खबर. प्रयागराज में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा. प्रतापगढ़ में महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची विधायक आराधना मिश्र गुस्से में नजर आईं. बाराबंकी में कांग्रेस ने कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया. सुल्तानपुर में कांग्रेस पार्टी ने सांसद के घर पर ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया. फतेहपुर में प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया. अयोध्या में विहिप, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट औप मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख साधु-संतों की बैठक हुई. कौशांबी में एक प्रेमिका ने सुसाइड की कोशिश की. लखीमपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया. अंबेडकरनगर में शराब के ठेके हटाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन हुआ. लखनऊ में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर में आग लगा दी. अमेठी में राखी नाम की एक अनोखी गाय है. ये गाय शुरूआती दौर में 1 लीटर दूध दोनों वक्त मिलाकर देती थी, लेकिन 15 दिन के बाद ही ये गाय 7 लीटर दूध रोज देने लगी.