Agra: कोरोना काल में 'ताज' के दीदार के लिए अनोखी पहल | ABP Ganga
ABP Ganga | 24 Sep 2020 06:34 PM (IST)

ताजमहल के एंट्री गेट पर पुरातत्व विभाग में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एक अच्छी पहल की गई है. ताजमहल के एंट्री गेट पर ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन लगाई गई हैं. ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी दोनों गेट पर दो-दो मशीनें लगाई गई हैं. दरअसल, ताजमहल पर जो पर्यटक आ रहे हैं उनकी पहले थर्मल स्क्रीनिंग मैनुअल होती थी, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था. लिहाजा कोरोना से बचने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए पुरातत्व विभाग ने ये मशीनें लगाई है. टिकट लेने के बाद पर्यटक 5 फीट दूरी से मशीन के सामने खड़ा हो जाता है और मशीन पर्यटक का तापमान बताती है. साथ ही, मास्क ना पहने होने पर मशीन अलर्ट भी करती है. तापमान नॉर्मल और मास्क पहनने के बाद ही मशीन जब ग्रीन सिग्नल देती है. तभी पर्यटक को ताजमहल के अंदर जाने दिया जाता है.