मॉब लिन्चिंग रोकने गई पुलिस पर हमला
ABP Ganga | 25 Sep 2020 10:32 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के रामपुर में मॉब लिन्चिंग की एक घटना को रोकने गई पुलिस टीम पर ही बदमाशों ने हमला कर दिया.. धारदार हथियार से हुए हमले में दो सिपाही बुरी तरह घायल हो गए.. जबकि बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने पिट रहे युवक और सिपाहियों को बचाया और उन्हें रामपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.. जहां तीनों का इलाज चल रहा है.. रामपुर के शहजाद नगर थाना इलाके के अफजलपुर पट्टी गांव की ये घटना है..