Mudde ki Baat: कोरोना साइकिल में बंद हुई एटलस की एक यूनिट | ABP Ganga
ABP News Bureau | 03 Jun 2020 11:06 PM (IST)

लॉकडाउन में प्रदूषण को सोशल मीडिया पर बहुत मिस किया गया। वजह थी गाड़ियों का सड़कों से गायब होना। आम तौर पर जब गाड़ियों की भरमार होती है, प्रदूषण होता है तो साइकिल की जरूरत महसूस की जाती है...खैर इस पर बात करने की जरूरत आज इसलिए ज्यादा महसूस की जा रही है क्योंकि आज वर्ल्ड साइकिल डे है...और आज खबर आई कि गाजियाबाद में एटलस कंपनी की यूनिट बंद कर दी गई है, ये कोरोना इफेक्ट है या कंपनी की पॉलिसी फैसला। कर्मचारी इसे लेकर कन्फ्यूज है, गाजियाबाद के कर्मचारियों के बहाने बात हमारी आपके साइकिलों की भी।