Prayagraj: Ateeq Ahmed की 3 संपत्तियां कुर्क| Poorab Paschim | ABP Ganga
ABP Ganga | 10 Sep 2020 06:39 PM (IST)

बाहुबली अतीक अहमद पर फिर बड़ी कार्रवाई की गई है.अतीक अहमद की तीन संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया है. प्रयागराज के कर्बला में स्थित अतीक के ऑफिस के दो हिस्से को कुर्क किया गया है. इसके अलावा अतीक के आवास के पिछले हिस्से में भी एक प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है. बता दें कि कैंट थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में अतीक की 20 संपत्तियों को कुर्क किया जाना है. जिसमें से 10 संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है. अतीक के इस ऑफिस को कुर्क करने के बाद मेन गेट पर ताला लगाकर सील कर दिया गया.