Prayagraj: बाहुबली Ateeq Ahmed पर बहुत बड़ी कार्रवाई| Ganga Dopahar| ABP Ganga
ABP Ganga | 22 Sep 2020 04:05 PM (IST)

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की जा रही है. अतीक के एक मकान पर भी आज सरकारी बुलडोज़र चल रहा है. अतीक के चकिया स्थित घर पर बुल्डोजर चला है. अफसरों के मुताबिक, चकिया स्थित आवास के बाहरी हिस्से में कुछ निर्माण नक़्शे के विपरीत अवैध तरीके से बनाया गया था. इसी अवैध निर्माण को आज गिराया जा रहा है। इसी मकान में बाहुबली अतीक का परिवार रहता है. सबसे पहले अतीक अहमद के घर का गेट तोड़ा गया. इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएससी भी घर में मौजूद थी. प्रयागराज विकास प्राधिकरण मानचित्र के विपरीत मकान बनाए जाने को लेकर कार्यवाही करने की बात कह रहा है. चकिया स्थित अतीक अहमद का यह पुश्तैनी मकान काफी बड़े एरिया में बना हुआ है जिसकी लागत करोड़ों में बताई जा रही है.