Ateeq Ahmad से लेकर Vijay Mishra तक...अवैध संपत्तियां जमींदोज | ABPGanga
ABP Ganga | 18 Dec 2020 11:01 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में अपराधियों माफिया और गैंगस्टर के खिलाफ यूपी सरकार का अभियान शुक्रवार को भी जारी देखने को मिला. आज प्रयागराज में एक बार फिर प्रशासन के बुलडोजर ने अतीक अहमद के करीबी और राजू पाल हत्याकांड के आरोपी फरहान के घर को जमींदोज कर दिया. तो भदोही में सरकारी जमीन पर बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के अवैध कब्जे को प्रशासन ने ढहा दिया, जबकि लखनऊ में प्रशासन ने गैंगस्टर विकास दुबे के भाई के घर को कुर्क कर दिया.