Ateeq Ahmad के गुर्गों के अवैध निर्माण पर चढ़ा बुलडोजर | Prayagraj | ABP Ganga
ABP Ganga | 23 Jan 2021 06:16 PM (IST)

प्रयागराज में माफिया अतीक के गुर्गों के खिलाफ PDA ने बड़ी कार्रवाई की है. अतीक के दो गुर्गों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है. पीडीए की टीम अवैध निर्माण को जमींदोज कर रही है. करैली इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है. बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से निर्माण किया गया था.