BJP में शामिल हुए 'रामायण' के 'श्री राम' Arun Govil | ABP Ganga
ABP Ganga | 18 Mar 2021 08:20 PM (IST)

रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए अरुण गोविल बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पार्टी के कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। पिछले कुछ वक्त से चर्चा थी कि अरुण गोविल बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, जिस पर अब मुहर लग चुकी है। खबर आ रही है कि बंगाल चुनाव में प्रचार करेंगे अरुण गोविल।