पीएम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे AMU के छात्र, जानिए अब क्यों गर्माया मामला | ABP Ganga
ABP Ganga | 18 Dec 2020 12:00 AM (IST)

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 100 साल पूरे होने जा रहे हैं. 22 दिसंबर को इसके लिए शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी है और पीएम मोदी खुद इस कार्यक्रम से वर्चुअली मुख्य अतिथि के तौर पर जुड़ेंगे लेकिन इसके पहले ही कुछ छात्रों ने पीएम के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया. हालांकि इसपर यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि सबकुछ ठीक है और कोई विरोध नहीं हो रहा है और यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह का आयोजन ऐतिहासिक रहने वाला है.