अमित शाह ने पेश किया नागरिकता संशोधन विधेयक
manishn | 09 Dec 2019 03:03 PM (IST)

नागरिकता संशोधन विधेयक को आज लोकसभा में पेश कर दिया गया..गृहमंत्री अमित शाह ने इस बिल को पेश किया..बिल पर हुई वोटिंग में इसे पेश करने के पक्ष में 293 वोट पड़े और विरोध में 82 वोट पड़े ..बिल पेश करते ही विपक्ष ने इस पर हंगामा करना शुरू कर दिया..कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस बिल का विरोध कर रहे हैं...सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस बिल का विरोध करने की बात कही है...