बदसलूकी के मामले में हटाए गए अमेठी के DM प्रशांत शर्मा
nancyb | 14 Nov 2019 01:06 PM (IST)

अमेठी में मृतक ईंट व्यवसायी के परिजनों से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरुण कुमार को अमेठी का नया डीएम नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद डीएम राकेश सिंह का MDA उपाध्यक्ष का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बता दें कि डीएम प्रशांत शर्मा के व्यवहार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नाराजगी जताई थी। वहीं, केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने भी ट्वीटकर उनके व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए उन्हें अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी थी।