हत्या के आरोप में अमन बहादुर गिरफ्तार
ABP News Bureau | 21 Feb 2020 05:30 PM (IST)

लखनऊ में कल हुए इंजीनियरिंग के छात्र प्रशांत की हत्या मामले में पुलिस ने पूर्व बसपा विधायक शमशेर बहादुर के बेटे अमन बहादुर को गिरफ्तार किया है.. पुलिस के मुताबिक अमन ही छात्र प्रशांत का हत्यारा है.. और उसी ने कल दिनदहाड़े गोमतीनगर में छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी.. जिसकी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई थी..