धर्मांतरण अध्यादेश को लेकर Allahabad High Court में आज अंतिम सुनवाई | abp Ganga
ABP Ganga | 07 Jan 2021 11:18 AM (IST)

धर्मांतरण अध्यादेश को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अंतिम सुनवाई होगी. दरअसल, इस अध्यादेश के खिलाफ हाईकोर्ट में तमाम याचिकाएं दी गई थीं और इस अध्यादेश को संविधान के खिलाफ और गैर-जरूरी बताते हुए इसके दुरुपयोग की आशंका जताई गई थी. जिसके चलते कोर्ट से इसे रद्द किए जाने की गुहार लगाई गई है. इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने योगी सरकार से जवाब मांगा था और आज अंतिम सुनवाई की तारीख तय की थी. चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच में आज इस मामले में सुनवाई होगी. आज की सुनवाई में याचिकाकर्ताओं को अपना जवाब रखने का मौका दिया जाएगा. उसके बाद दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी. ये सुनवाई दोपहर 12 बजे के आसपास हो सकती है .