दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी| ABPGanga
ABP Ganga | 06 Nov 2020 04:33 PM (IST)

पूरब का आक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी इन दिनों दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर हैं. कर्मचारियों का यह बहिष्कार प्रमोशन नहीं दिए जाने, हफ्ते में पांच के बजाय छह दिन काम लिए जाने और टीचर्स के बराबर की सुविधाएं दिए जाने जैसी मांगों को लेकर है. आंदोलन के तहत कर्मचारी रोज़ाना दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं. कर्मचारियों ने आज भी अपने अपने सेक्शन के बाहर इकठ्ठा होकर प्रदर्शन व नारेबाजी की है. प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें जल्द ही पूरी नहीं की गईं, तो वह 11 नवम्बर से पूरे दिन की बेमियादी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे.