Uttarakhand आपदा में अमरोहा के लापता पांचों मजदूर सकुशल| Glacier Burst
ABP Ganga | 10 Feb 2021 01:21 PM (IST)

केदरनाथ में फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. यहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है. बर्फ की सफेद चादर ढक गई है. बताया जा रहा है कि अब बर्फबारी के बाद यहां मार्च में अब निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी. वहीं, बर्फबारी के बाद चोपता में गाड़ियां फिसल रही हैं. उधर, उत्तराखंड आपदा में अमरोहा के लापता पांचों मजदूर सकुशल हैं. एक युवक ने अपने परिजनों को फोन करके सभी के सुरक्षित होने की जानकारी दी है.