Republic Day को लेकर UP में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर | ABP Ganga
ABP Ganga | 25 Jan 2021 01:15 PM (IST)

गणतंत्र दिवस के चलते उत्तर प्रदेश में अलर्ट. DGP एचसी अवस्थी ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर ये अलर्ट जारी किया है. रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों, बस स्टेशनों, एयरपोर्ट पर अलर्ट. बाजारों, सिनेमा हॉल, मॉल और मल्टीप्लेक्स जैसे स्थानों पर भी अलर्ट. सभी जगहों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने के निर्देश जारी किए गए हैं. सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में पुलिस अफसरों के लिए पुलिस मुख्यालय से निर्देश जारी हुए. अवैध शस्त्रों, कारतूसों, शराब एवं विस्फोटक पदार्थों की तस्करी रोकने एवं संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश. स्थाई चेक पोस्ट के अतिरिक्त अस्थायी चेक पोस्ट लगाकर व्यक्तियों एवं वाहनों की आकस्मिक चेकिंग के निर्देश. प्रशिक्षित वाचर्स की सेवाओं का भी उपयोग करने के निर्देश.