उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी
manishn | 31 Aug 2019 11:52 AM (IST)
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी में अलर्ट जारी हुआ है। देहरादून में भी भारी बारिश के आसार है। उधर उत्तरकाशी में भारी बारिश से परेशान हैं लोग। गंगोत्री NH-108 चुंगी बड़ेथी के पास बंद हो गया है। मलबा गिरने से हेल्गुगाड के पास मार्ग बंद हुआ है।