'किसानों को लूट लिया जाएगा...सिर्फ सरकार ही कर सकती है मदद' : Akhilesh Yadav | Kisan Andolan
ABP Ganga | 16 Jan 2021 09:54 PM (IST)

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है. अखिलेश ने कहा कि सपा किसानों के साथ है. अखिलेश ने कहा कि जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, सपा उनका पूरी तरह से समर्थन कर रही है. ऐसे कानून वापस हों. अगर ऐसे कानून आएंगे, तो हमारे किसानों के जीवन में कभी खुशहाली नहीं आ सकती है.