Azam Khan के समर्थन में Akhilesh Yadav निकालने जा रहे हैं 'साइकिल यात्रा'
ABP Ganga | 12 Mar 2021 12:57 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव आज साइकिल यात्रा निकालेंगे। यह साइकिल मार्च एक साल से जेल में बंद आजम खान के समर्थन में निकाली जा रही है। आपको बता दें कि ये साइकिल यात्रा 11 किलोमीटर लंबी होगी और इसके पहले फेज में एसपी नेता अखिलेश हिस्सा लेंगे। रामपुर में पहले एक जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर यही से साइकिल यात्रा होगी।