अमित शाह पर अखिलेश का पलटवार
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 04:29 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह की चुनौती को स्वीकार कर लिया है... और कहा है कि भाजपा मंच तय कर ले... जहां चाहें वहां विकास को लेकर बहस के लिए समाजवादी तैयार हैं... इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है... पहले किसान सुसाइड करता था... अब बेरोजगारी के चलते नौजवान आत्महत्या कर रहा है...दरअसल अखिलेश यादव जेनेश्वर मिश्र की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में जेनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे थे...यहां उन्होंने जेनेश्वर मिश्र की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया...।