हल्द्वानी-हरिद्वार के बीच हवाई सेवा
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 04:51 PM (IST)

8 फरवरी से हल्द्वानी से हरिद्वार के बीच हवाई सेवा की शुरुआत होने जा रही है। अब महज 12 सौ रुपए में पर्यटक हल्द्वानी से हरिद्वार तक का सफर कर सकेंगे। इसके लिए 40 मिनट का समय लगेगा। हल्द्वानी के गौलापार स्थित हेलो ड्रम से 8 सीटर हेरिटेज एविएशन का हेलीकॉप्टर 8 फरवरी को पहली उड़ान भरेगा। माना जा रहा है कि इस सेवा के शुरू होने से आम लोगों को आवाजाही में सहूलियत होगी। साथ ही इस योजना का फायदा व्यापारी वर्ग को भी होगा।