ड्राइवर ने बताई कहानी- कहा, सड़क संकरी और खराब थी तो साइड कैसे देता ?
ABP News Bureau | 28 Jul 2019 11:10 AM (IST)

आगरा में जज संतोष कुमार यादव द्वारा उनके वाहन को साइड ना मिलने पर ड्राइवर सिपाही की भरे कोर्ट में वर्दी उतरवाने वाले मामले में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के आदेश पर उनका तबादला आगरा से महोबा कर दिया है। और इसको लेकर पीड़ित ड्राइवर घूरेलाल ने एसएसपी को स्वैच्छिक रिटायरमेंट के लिए कहा था। लेकिन जज के ट्रांसफर के बाद AbP गंगा से एक्सक्लूसिव बातचीत में उनका कहना है कि पूरे ज़िंदगी में ऐसी बेइज़ज़्जती किसी ने उनकी नहीं की है। ये मेरे आत्मसम्मान पर ठेस है। घूरेलाल के मुताबिक उनके वर्दी उतरवाने का आदेश जज साहब ने दिया और फिर उन्हें अपराधियों के साथ खड़ा कर दिया। और आधे घंटे तक वह वर्दी उतारकर खड़े रहे और उसके बाद 1 घंटे बाद उन्हें जाने दिया गया। घूरेलाल आगरा पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी-चालक के पद पर तैनात है। उनके रिटायरमेंट के 2 साल बचे हैं। वह मथुरा के मांट तहसील के बैसला गांव के रहने वाले हैं।