रात के अंधेर में प्रेमिका के घर घुसा सिरफिरा प्रेमी, फिर जो हुआ वो.... | Agra
ABP Ganga | 08 Mar 2021 04:56 PM (IST)

आगरा में एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां की चाकू से गोदकर बीती रात नृशंस हत्या कर दी. वहीं, चीख-पुकार सुन युवती की भाभी मौके पर पहुंची, तो उसपर भी जानलेवा हमला कर दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा जरार की है.