कश्मीर पर क्या होगा सरकार का अगला कदम ?
ABP News Bureau | 08 Aug 2019 10:06 PM (IST)

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर की फिजा धीरे-धीरे बदल रही है। सरकार इसे बदलने में जुटी है। हालात पर काबू पाने की कोशिश में सुरक्षा बल जुटे हुए हैं। एनएसए डोभाल की तस्वीर बताती है कि कश्मीर के लोग सरकार के फैसले को समझ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से तमाम सवालों और आशंकाओं पर पूर्ण विराम लग जाना लाजमी है। लेकिन गुलाम नबी आजाद जैसे कांग्रेस नेता के बयान न केवल भड़काने का काम कर रहे हैं बल्कि जाने अनजाने पाकिस्तान को मुद्दा थमा रहे हैं। वो पाकिस्तान जो अब तक कश्मीर में खून खराबा फैलाने, अवाम को बरगलाने, गुमराह करने जैसे काम करता आ रहा है।