पकी फसल काट ले गया प्रशासन,किसानों-सरकार के बीच है विवाद
nancyb | 17 Apr 2020 11:48 AM (IST)

खटीमा के उलानी गांव में 122 एकड़ जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल को प्रशासन ने काट लिया। इस दौरान प्रशासन की टीम का किसानों के साथ विवाद भी हुआ। जिसे देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इस जमीन को लेकर किसानों और सरकार के बीच विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचारधीन है इसलिए प्रशासन ने फसल को काट लिया है और उससे जो पैसा मिलेगा उसे फिलहाल सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा।