अदिति सिंह को आज देना है कांग्रेस के नोटिस का जवाब | Aditi Singh | ABP Ganga
ABP News Bureau | 09 Oct 2019 02:12 PM (IST)

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को आज पार्टी की ओर से जारी नोटिस का जवाब देना है। बता दें कि यूं तो कांग्रेस ने विधायक को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन दशहरे की वजह से जवाब देने की अवधि में छूट दी गई। गौर हो कि कांग्रेस विधायक अदिति सिंह यूपी सरकार के विशेष सत्र में शामिल हुईं थी जबकि पार्टी की ओर से इस सत्र के बहिष्कार का फैसला लिया गया था।