कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में कराई अपनी ही पार्टी की किरकिरी
manishn | 06 Aug 2019 12:54 PM (IST)

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में अपनी ही पार्टी की किरकिरी करा दी। दरअसल, अधीर रंजन ने कहा था कि कश्मीर का मामला संयुक्त राष्ट्र में है। ऐसे में यदि संयुक्त राष्ट्र इस मामले को मॉनिटर कर रहा है तो सरकार इसपर बिल कैसे बना रही है? अधीर के सवाल पर गृहमंत्री अमित शाह ने उनको घेर लिया। अमित शाह ने कहा कि इसपर कांग्रेस अपना रुख साफ करे। क्या वो यही चाहती है कि कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र मॉनिटर करे।