Hathras Case पर ADG Prashant Kumar का बड़ा बयान | ABP Ganga
ABP Ganga | 01 Oct 2020 06:21 PM (IST)

हाथरस मामले पर एडीजी प्रशांत कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पीड़िता की मौत गर्दन में लगी चोट के कारण हुई. इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चला है. उन्होंने ये भी कहा कि FSL रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि इससे ये स्पष्ट होता है कि कुछ लोग जाति-आधारित तनाव को भड़काने के लिए मामले को तोड़- मोड़ रहे हैं. ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.