भीड़ न एकत्र हो...इसके लिये सख्ती की जाएगी: एडीजी, प्रयागराज
ABP News Bureau | 26 Mar 2020 10:50 AM (IST)

प्रयागराज जोन के ADG पुलिस प्रेम प्रकाश आज खुद सड़कों पर निकलकर लाकडाउन के हालात का जायज़ा ले रहे हैं। उन्होंने यहां के लोगों को अब 31 मार्च तक लाक डाउन के लिए तैयार रहने को कहा है। उनका कहना है कि सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए यह बेहद ज़रूरी है। उनके मुताबिक यहां पुलिस और PAC के साथ ही अब पैरा मिलिट्री फ़ोर्स की भी तैनाती की जा रही है। ADG प्रेम प्रकाश का कहना है कि लॉक डाउन तोड़ने वालों से अब सख्ती से निपटा जाएगा। इसके साथ ही वाहनों के लिए संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। उनसे बात की ABP गंगा संवाददाता मोहम्मद मोईन ने।