मलिन बस्ती के लोग क्यों कह रहे हैं, 'धन्यवाद Sonu Sood जी...' | Jhansi
ABP Ganga | 25 Feb 2021 02:00 PM (IST)

कोरोना काल में रीयल लाइफ हीरो बने एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता है. इस बार झांसी की मलिन बस्ती के लोग सोनू सूद को धन्यवाद कहते नहीं थम रहे हैं. दरअसल, यहां के लोग पानी के लिए तरस रहे थे और जब ये बात सोनू सूद को ट्वीटर के जरिए मालूम चली, तो उन्होंने गांव में हैंडपंप लगवा दिया. हैंडपंप पाकर गांववाले खुशी से झूम उठे हैं.