'बसंती' के लिए 'वीरू' का प्रचार....''बड़ी जीत नहीं दिलाई, तो टंकी पर चढ़ जाऊंगा''
nancyb | 15 Apr 2019 01:11 PM (IST)

मथुरा में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेता हेमा मालिनी के लिए प्रचार किया। धर्मेंद्र ने कहा कि अगर आपने बड़ी जीत नहीं दिलाई, तो मैं यहां की टंकी पर चढ़ जाऊंगा। बता दें कि हेमा मालिनी मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हैं। मथुरा में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान है।