5 फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 03:35 PM (IST)

रुद्रप्रयाग में पांच शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। SIT की जांच के बाद इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही 6 अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी हो रही है। आरोप है कि इन्होने फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल की थी। एसआईटी के सामने इस तरह के 11 मामले आए हैं। बाकी 6 मामलों में भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।