फर्जी आईडी बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 06:09 PM (IST)

गाजियाबाद प्रशासन ने लोनी इलाके में फर्जी कागजात बनाने वालों का खुलासा किया है... एसडीएम को काफी वक्त से इलाके में फर्जी आधार और पेन कार्ड बनाए जाने की सूचना मिल रही थी... जिस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने छापेमारी की, तो तीन दुकानों पर फर्जी कागजात बनाने का खुलासा हुआ है... बताया जा रहा है कि ये लोग 800 रुपए में एक फर्जी आईडी बनाते थे...