ये तो बस शुरुआत है, अभी तो और सताएगी ठंड!| Meerut| Cold Waves| ABP Ganga
ABP Ganga | 21 Dec 2020 12:49 PM (IST)

उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसकी वजह पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले समय में अभी और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो रखी है. जिस कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगने पर मजबूर हैं.