निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से हादसा
ABP News Bureau | 21 Feb 2020 07:21 PM (IST)

आगरा के शमसाबाद इलाके के गांव चार बिसा में उस समय हड़कंप मच गया...जब एक निर्माणाधीन मकान की दीवार लेंटर खोलते समय गिर गई...दीवार गिरने से वहां मौजूद मासूम बच्चों समेत करीब 8 लोग दब गए...हादसे में राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई...सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला... और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है...जानकारी के मुताबिक जिस घर में हादसा हुआ है...वहां 3 दिन बाद लड़की की शादी होने वाली है...हादसा होने से शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है