जमीन- सोनभद्र नरसंहार की वजह !
ABP News Bureau | 21 Jul 2019 10:06 PM (IST)

सोनभद्र के घोरावल में 17 जुलाई को हुई नरसंहार की घटना के बाद से लगातार सियासी दौरे जारी हैं। दल पथरीले और बंजर सोनभद्र में अब पार्टियां अपनी राजनीति के लिए संभावनाएं तलाशने में लगी हैं। शनिवार को प्रियंका वाड्रा बिना सोनभद्र पहुंचे वहां से लौटीं तो मंगलवार को समाजवादी दल वहां जाने की तैयारी में है। इसके पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र पहुंचे और जमीन के लिए जान गंवाने वाले परिवारों से मुलाकात की।